मध्य प्रदेश

पचामा में कक्षा आठवीं वी के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका नरसिंहपुर गत दिवस समीपस्थ ग्राम पचामा की शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल ढुरसुरू के प्राचार्य चंदन शर्मा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य राजेश गुप्ता साथ उपस्थित रहे। इस दौरान श्री गुप्ता द्वारा श्री शर्मा का आदरपूर्वक स्वागत किया गया तथा श्रीफल और शाल भेंट कर उनका विदाई सत्कार किया गया। इस अवसर पर
श्री शर्मा ने विद्यालय के रंग-रोगन, सजावट तथा डिजिटल माध्यम से हो रहे शिक्षण कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने रिया ठाकुर और स्वाति वर्मा द्वारा लगभग 3000 प्रश्न-उत्तर याद करने की उपलब्धि तथा कार्तिक लोधी की जोन स्तर की प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान विद्यालय की प्रगति और शैक्षणिक वातावरण को देखकर निरीक्षण के दौरान हुई चर्चा में श्री शर्मा जी ने यह भी कहा कि सुश्री उमा वर्मा मैडम राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने की पूर्ण पात्रता रखती हैं। विदाई समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र वर्मा, जयनाथ मेहरा,देवेंद्र वर्मा, श्रीमती निरूपा मैडम तथा दीपक गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्राथमिक शाला से लेकर कक्षा आठवीं तक की शैक्षणिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यहाँ से विदा होने के बाद भी विद्यार्थी निरंतर अध्ययन करते हुए गाँव और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।श्री मेहरा ने विद्यार्थियों को इसी आयु में अपना लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।श्री वर्मा ने डिजिटल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय में डिजिटल माध्यम से अध्ययन तथा प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को दिखाई जाने वाली मोटिवेशनल फिल्में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।कक्षा आठवीं के छात्र वेदांत ने विद्यालय में बिताए तीन वर्षों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि विद्यालय ने उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ सफलता की पहली सीढ़ी हैं।

इसी क्रम में छात्र अनुराग ठाकुर ने बताया कि डिजिटल शिक्षा की सहायता से उन्होंने दो विषयों में ओलंपियाड परीक्षा के लिए जिला स्तर तक स्थान प्राप्त किया।अंत में विद्यालय की प्रधान पाठक सुश्री उमा वर्मा ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कुछ विशेष खूबियाँ होती हैं, जिन्हें पहचानकर और निखारकर वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा कमियों में सुधार करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर आए हुए अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा गुरु-दक्षिणा के रूप में उपहार प्रदान किए गए। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!