मध्य प्रदेश

कायस्थ सभा गाडरवारा की कार्यकारिणी गठित विनोद श्रीवास्तव अध्यक्ष बने, आशीष सक्सेना सचिव

गाडरवारा। रविवार को नए कॉलेज के सामने श्री कुटी गार्डन में कायस्थ समाज गाडरवारा की बैठक रखी गई। जिसमें चित्रगुप्त पूजन उपरांत समाज की एकजुटता पर बल दिया गया और युवाओं को समाज से परिचित कराने उन्हंे प्रेरित करने पर चर्चा हुई। साथ ही इस मौक़े पर समाज की कार्यकारिणी का भी मनोनयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विनोद श्रीवास्तव को अध्यक्ष, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एवं राजकुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं आशीष सक्सेना और दुर्गेश श्रीवास्तव कोठिया महासचिव बनाए गए। ऐसे ही संगठन सचिव कुलदीप श्रीवास्तव, संदीप खरे, शिवकुमार खरे, संदीप श्रीवास्तव, प्रचार प्रभारी अरुण श्रीवास्तव उड़नी पिपरिया, कोषाध्यक्ष बृजमोहन श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ में रजनी श्रीवास्तव, टीना खरे, मोनिका खरे, व्यवस्था प्रभारी संदीप हेमंत, अजय, मार्गदर्शक मंडल में कुशलेंद्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी में शुभम श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि को रखा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!