गहोई महिला मंडल का चुनाव संपन्न, रवीना कठल बनीं निर्विरोध अध्यक्ष

गाडरवारा। गहोई महिला मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता एवं श्रीमती रजनी कठल की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सरिता गुप्ता ने की, जबकि शिखा नीखरा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से रवीना कठल को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयनित किया गया।
सदस्यों का रहा विशेष सहयोग
इस अवसर पर गहोई महिला मंडल की सदस्याओं—
छवि रावत, मीता कठल, मंजू कठल, अमिता गेडा, अंशिका खंताल, संध्या कठल, शैल बडौन्या, सीता कठल, सुनीता कठल, राशि कठल, शीलिमा कठल, राखी गेडा, पूनम गेडा, आशु खंताल, नैना कठल, डाली कठल एवं अर्चना कठल—का विशेष सहयोग रहा।
बधाई एवं शुभकामनाएँ
समस्त गहोई महिला मंडल की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवीना कठल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंडल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।







