ब्रज आईटीआई गाडरवारा में आयशर कंपनी का कैंपस ड्राइव: 165 में से 120 छात्र-छात्राएँ चयनित
गाडरवारा स्थित ब्रज आईटीआई में आयशर कंपनी भोपाल द्वारा कैंपस ड्राइव आयोजित। 165 में से 120 छात्र-छात्राओं का चयन, डायरेक्टर आलोक भारद्वाज ने दी शुभकामनाएँ।

गाडरवारा। ब्रज आईटीआई गाडरवारा में आयशर कंपनी भोपाल द्वारा कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुल 165 प्रतिभागियों में से 120 छात्र-छात्राएँ चयनित किए गए।
आयशर कंपनी की टीम रही उपस्थित
कैंपस ड्राइव में आयशर ट्रक एवं बस कंपनी भोपाल की ओर से
- एचआर आशीष उपाध्याय,
- तथा जॉब सहि डॉट कॉम के प्रतिनिधि डॉ. गोरखनाथ भूरे
विशेष रूप से उपस्थित रहे और चयन प्रक्रिया को संचालित किया।
छात्र-छात्राओं में उत्साह
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने आए छात्रों ने तकनीकी ज्ञान, इंटरव्यू स्किल और प्रैक्टिकल योग्यता के आधार पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित हुए विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।
संस्था प्रबंधन ने दी शुभकामनाएँ
ब्रज आईटीआई गाडरवारा संस्था के डायरेक्टर आलोक भारद्वाज ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर सीखते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और ऐसे अवसरों का उपयोग कर अपने करियर को मजबूत बनाना चाहिए।







