मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

गुरुकुलम स्कूल का शैक्षणिक पचमढ़ी भ्रमण, विद्यार्थियों को ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों की मिली जानकारी

सालीचौका स्थित गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का पचमढ़ी शैक्षणिक भ्रमण। बच्चों ने पांडव गुफा, जटाशंकर सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया।

सालीचौका, नरसिंहपुर। गुरुकुलम इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल सालीचौका द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से गत दिवस पचमढ़ी शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के दौरान बच्चों को पचमढ़ी के प्रमुख प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया।

शैक्षणिक यात्रा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने डोकरीखेड़ा डेम, पांडव गुफा, राजेंद्र गिरी एवं जटाशंकर के दर्शन किए और इन स्थलों के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

हॉर्स राइडिंग और सांस्कृतिक गतिविधियों का लिया आनंद

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने हॉर्स राइडिंग का भी भरपूर आनंद लिया। सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई। वापसी के दौरान पिपरिया स्थित एक होटल में नाइट डिनर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बच्चों ने गायन एवं नृत्य के माध्यम से मनोरंजन किया।

सतत विकास पर केंद्रित गतिविधियाँ

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि गुरुकुलम स्कूल में नियमित रूप से विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं।

16 दिसंबर से मथुरा-वृंदावन-आगरा का 3 दिवसीय भ्रमण

इसी क्रम में विद्यालय द्वारा 16 दिसंबर से 3 दिवसीय मथुरा–वृंदावन–आगरा शैक्षणिक भ्रमण भी आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा में विद्यार्थियों को धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का अध्ययन कराया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ को सफल और सुरक्षित यात्रा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!