क्राइममध्य प्रदेश

इटारसी पुलिस की सतर्कता से 8 दिन से लापता बालिका सुरक्षित परिजनों को सौंप़ी

संवाददाता सनी लालवानी

इटारसी। स्थानीय पुलिस की तत्परता और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के चलते 8 दिन पहले घर से गायब हुई बालिका को गुड़गांव (दिल्ली-एनसीआर) से सकुशल बरामद कर आज परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई शिवनाथ यादव एवं महेंद्र गुर्जर ने तकनीकी सहायता के माध्यम से मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग कर यह पता लगाया कि बालिका गुड़गांव क्षेत्र में है। तत्पश्चात टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुड़गांव पहुंचकर बालिका को सुरक्षित बरामद किया।

जांच के दौरान बालिका की काउंसलिंग एएसआई श्रद्धा राजपूत द्वारा की गई, जिसमें पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से हुई दोस्ती के कारण वह बिना सोचे-समझे घर से निकल गई थी।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘मुस्कान अभियान’ के तहत लापता बच्चों को खोजने की इस सफलता ने विभाग की संवेदनशीलता एवं दक्षता को पुनः सिद्ध किया है।

मुस्कान संस्था के संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने इटारसी पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया मित्रता के बहकावे में आज कई बच्चियां गलत कदम उठा रही हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें, समय-समय पर वार्तालाप करें और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दें।”

उन्होंने पुलिस विभाग की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई तथा मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!