3 करोड़ 81 लाख की लागत से डबल पट्टी सड़क बनकर हुई तैयार, वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं

झाबुआ- जनता एक्सप्रेस लाइव से रमेश कुमार सोलंकी
पेटलावद/झकनावदा–ग्राम झकनावदा में मधु कन्या नदी के पुल से लेकर श्रृंगेश्वर बाईपास तक 3 करोड़ 81 लख रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग पेटलावद ने डबल पट्टी सीसी रोड बनाया है। लेकिन दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की गति को विराम देने के लिए एक भी गति अवरोधक नहीं बनाया गया। जबकि इसी रोड के समीप ग्राम पंचायत कार्यालय, हायर सेकेंडरी स्कूल, एवं बालक प्राथमिक विद्यालय स्थित है। और छोटे बच्चों, छात्र- छात्राओं को रोजाना रोड पार करना पड़ता है। रहवासी इलाका होने से बच्चे रोड पर ही खेलते हैं। वाहनों की गति इतनी तेज होती है। कि जिससे छोटी-मोटी दुर्घटना आए दिन होती रहती है। समय रहते अगर इस रोड पर गति अवरोधक नहीं बनाया गया तो कई बड़ी दुर्घटना होने का खतरा हमेशा बना रहेगा।
आसपास के कई छोटे छोटे गांव में गति अवरोधक बनाए गए
क्षेत्र के कई छोटे-छोटे गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाए गए। रोडो पर गति अवरोधक बनाए गए हैं। 1 साल से भी अधिक समय हो जाने पर भी इस रोड पर अभी तक कोई भी गति अवरोधक नहीं बनाया गया। यह एक बड़ा सवाल है।
क्षेत्र के ग्रामीण लोगों ने पुलिस थाना रायपुरिया पर दिया आवेदन
इस संबंध में झकनावदा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने तत्कालीन थाना प्रभारी रायपुरिया जयसी राम बर्थडे को 25 फरवरी 2025 को एक आवेदन दिया था। जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया था। कि जब भी जिला कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में ग्रामीण सुरक्षा समिति की बैठक होगी।उसमें मैं इस संबंध में प्रतिवेदन बनाकर दे दूंगा। बावजूद उसके आज तक कोई इस संबंध में कार्रवाई नहीं हुई।
इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का क्या कहना
वाहनों की गति कम नहीं होने से हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए गति अवरोधक बनना जरूरी है।
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता अजय व्होरा- झकनावदा
———————————-
बालक प्राथमिक विद्यालय डबल पट्टी रोड के पास में होने से छोटे बच्चों को रोड पार करना पड़ता है। जिससे दुर्घटनाएं हो सकती है।
भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला मंत्री अभय जैन -झकनावदा
——————————
शासन को अवगत करवाने के बावजूद भी अभी तक रोड पर गति अवरोधक नहीं बना। यह एक बड़ी सोचने वाली बात है। गति अवरोधक अति शीघ्र बनना चाहिए।







