क्राइममध्य प्रदेश

गाडरवारा में मंदिर से दानपेटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

गाडरवारा के चावड़ी वार्ड स्थित शिव मंदिर से दानपेटी चोरी, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की FIR।

गाडरवारा। शहर में मंदिरों को निशाना बनाकर हो रही चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला चावड़ी वार्ड का है, जहां महेश ज्वेलर्स के सामने स्थित शिव मंदिर से अज्ञात चोर ने दानपेटी चोरी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दिनांक 20 जनवरी 2026 को सुबह करीब 6 बजे अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसा और मंदिर के अंदर रखी जंजीर व ताले से बंधी दानपेटी का कुंदा तोड़कर उसे उठाकर ले गया। दानपेटी में लगभग 5 से 10 हजार रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में चोर दानपेटी तोड़कर ले जाता हुआ स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।

शिव मंदिर दान पेटी चोरी गाडरवारा

पुलिस में दर्ज हुई FIR

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के पास निवासरत ललित कोरी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी हुई है।

श्रद्धालुओं में आक्रोश

लगातार हो रही मंदिर चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने की मांग की है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!