मध्य प्रदेश

मंडीदीप में बाल श्रम उन्मूलन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर जोर

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। नगर में मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, रायसेन जिला के मार्गदर्शन में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान अंतर्गत किया गया, जिसमें मंडीदीप क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक धाराओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं जिला श्रम अधिकारी महदेले ने बाल श्रम अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए उद्योग प्रतिनिधियों से बाल श्रम के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। परियोजना अधिकारी श्री गिरीश चौहान ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों तथा विकासखंड स्तर पर चल रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती भारती सियोते, श्रीमती जयंती ठाकुर, श्रीमती आशा खेमचंदानी, श्रीमती आरती वर्मा, श्रीमती मनीषा सावले, श्रीमती मनीषा पाटिल, श्रीमती शोभा चौहान एवं श्रीमती उपाकिरण पंडारे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कुपोषित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को पोषण किट का वितरण भी किया गया। यह कार्यशाला बाल श्रम रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!