महाविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का गरिमामय समापन

गाडरवारा। स्थानीय ,महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाडरवारा में प्राचार्य डॉक्टर पी .एस. कौरव के सफल मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अध्यादेश 14( 1) एवं अध्यादेश 14 (2 )के अनुसार महाविद्यालायीन विविध संकायों के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिनांक 27 .10 .2025 से 08 .11 .2025 तक प्रतिदिन 11.00बजे से दोपहर 12.00 बजे तक प्रदान किया गया। नोडल अधिकारी प्रोफेसर एन .पी. वर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को एमडीसी विषय के चयन एवं वार्षिक सिस्टम क्रेडिट व्यवस्था के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किये। प्रशिक्षण में प्रो. जवाहर शुक्ला, प्रो . सुनील पालीवाल,एस. के. नायक, डॉ . सुनील शर्मा, डॉ. सतीश अग्निहोत्री, डॉ . अर्चना शर्मा सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ का सहयोग रहा







