मध्य प्रदेश
थाना परिसर गौहरगंज में अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, एफआईआर की मांग

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप | थाना परिसर गौहरगंज में अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ता संघ मंडीदीप ने पुलिस अधीक्षक रायसेन को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अधिवक्ता संघ मंडीदीप के अध्यक्ष चंद्रभान उपाध्याय ने बताया की 30 जनवरी 2026 को अधिवक्ता राजदीप कामले के साथ थाना परिसर में एएसआई सोमजी बर्कर एवं आरक्षक सुमित शर्मा द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार व मारपीट की गई। मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से अधिवक्ता संघ ने नाराजगी जताई है। अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।







