क्राइममध्य प्रदेश

गाडरवारा में शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला, अवैध खनन का मुद्दा उठा रहे थे पवन पटेल

नरसिंहपुर जिले के कामथ वार्ड की घटना, घायल अवस्था में वीडियो वायरल

गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा के कामथ वार्ड निवासी पवन पटेल पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने क्षेत्र में अवैध खनन और निजी स्कूलों द्वारा फीस व किताबों की बढ़ोतरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

नर्मदा घाट से लौटते समय हुआ हमला

घायल पवन पटेल के अनुसार, जब वे मां नर्मदा के ककरा घाट से लौट रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो में सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने डंडों से उनके पैरों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अस्पताल से वीडियो वायरल

घटना के बाद पवन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अस्पताल के स्टेचर पर घायल अवस्था में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं।

“शिकायत का परिणाम भुगतना पड़ेगा” – आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई शिकायतों का यही परिणाम है और आगे भी आवाज उठाने पर गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

खनन कंपनी पर लगे आरोप

इस मामले में क्षेत्र में खनन कार्य से जुड़ी विंध्यवासिनी रेत कंपनी के प्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।

जांच की मांग तेज

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!