मध्य प्रदेश

Dancing Cop Ranjit Singh Controversy: युवती का नया वीडियो, लगाए गंभीर आरोप, लाइन अटैच हुए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल

Dancing Cop Ranjit Singh Controversy। मशहूर डांसिंग कॉप के नाम से पहचाने जाने वाले ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। आरोप लगाने वाली युवती ने अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें उन्होंने रंजीत सिंह को कड़े शब्दों में फटकार लगाई और अपशब्द भी कहे।

इससे पहले युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया था। वहीं, रंजीत सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि युवती केवल फेमस होने के लिए ऐसा कर रही है। इसी बयान पर युवती भड़क गई और नया वीडियो शेयर किया।

युवती का आरोप – “होटल बुलाया, जब मना किया तो गालियां दी”

नए वीडियो में युवती ने कहा कि रंजीत सिंह ने चैट पर उसे अप्रोच किया था और होटल बुलाया था। जब उसने मना किया तो वह नाराज हो गया। युवती का कहना है कि:

  • “तूने मुझे एप्रोच किया। होटल बुलाया। इंदौर बुलाया। मैंने कहा- नहीं, मैं तेरी दोस्त नहीं हूं।”
  • “डिनाय बर्दाश्त नहीं होता क्या? औरत मना कर दे तो गालियां क्यों?”
  • “छवि सुधारने चला है अपनी? असलियत तो तुम्हारे डीएम में पता चलती है।”

युवती ने आगे कहा कि वह वीडियोज अपनी मेंटल हेल्थ के लिए बनाती है और इस मामले ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया है।

चैट स्क्रीनशॉट भी किए शेयर

Dancing Cop Ranjit Singh

रंजीत सिंह हुए लाइन अटैच

युवती के आरोपों के बाद एडिशनल कमिश्नर ने गुरुवार सुबह आदेश जारी कर ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह को लाइन अटैच कर दिया।

रंजीत सिंह की सफाई

इस विवाद के बाद रंजीत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर सफाई दी थी। उनका कहना था:

  • “राधिका से मेरी बातचीत करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।”
  • “उसने खुद मिलने का मैसेज किया था।”
  • “अब फेमस होने के लिए उसने चैट वायरल की है।”

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!