मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एनटीपीसी परिसर में आयोजित सायबर सुरक्षा कार्यक्रम

डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण पहल

नरसिंहपुर। आज के डिजिटल युग में सायबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इन्हीं अपराधों से जन-सामान्य को सुरक्षित रखने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में एनटीपीसी परिसर में सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमति रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, एसडीओपी गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा सहित एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस दौरान अधिकारियों ने सायबर अपराधों के खतरे और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

क्या है सायबर सुरक्षा?

सायबर सुरक्षा का अर्थ है—
इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल और नेटवर्क से जुड़े डेटा व जानकारी को अनधिकृत पहुँच, चोरी और नुकसान से सुरक्षित रखना।

आम सायबर अपराधों के प्रकार

  • फ़िशिंग – नकली ईमेल/लिंक से जानकारी चुराना
  • हैकिंग – डिजिटल खातों में अनधिकृत प्रवेश
  • साइबर बुलिंग – ऑनलाइन धमकाना या अपमानित करना
  • पहचान की चोरी – व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग
  • ऑनलाइन ठगी – बैंकिंग व ई-कॉमर्स धोखाधड़ी

सायबर सुरक्षा के प्रमुख उपाय

  • मजबूत व यूनिक पासवर्ड रखें
  • पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें
  • Two Factor Authentication का उपयोग करें
  • संदिग्ध लिंक / ईमेल पर क्लिक न करें
  • सार्वजनिक Wi-Fi पर बैंकिंग न करें
  • सिस्टम और एंटीवायरस अपडेट रखें

सोशल मीडिया सुरक्षा टिप्स

  • प्रोफ़ाइल प्राइवेसी सेटिंग “Private” रखें
  • अजनबियों की रिक्वेस्ट न स्वीकारें
  • बैंक डिटेल / आधार / OTP कभी न साझा करें

प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई जानकारी

कार्यक्रम में सायबर सेल टीम द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से
वास्तविक केस स्टडी, शिकायत प्रक्रिया और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

सायबर अपराध शिकायत कहाँ करें?

  • राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन : 1930
  • पोर्टल : www.cybercrime.gov.in

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!