मध्य प्रदेश

रमजान के पहले जुमा पर गाडरवारा की मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, तरक्की और खुशहाली की दुआ

गाडरवारा में रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। जामा मस्जिद में खास दुआएं, इफ्तार और तरावीह के साथ रूहानी माहौल।

गाडरवारा। गाडरवारा में पवित्र माह रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी तादाद देखने को मिली। शहर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने सामूहिक नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्र अदा किया। रमजान के इस खास जुमा पर इबादत का माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में नजर आया।

रमजान को इबादत, बरकत और रहमत का महीना माना जाता है। रोजेदार सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक रोजा रखकर अपने रब की इबादत में मशगूल दिखाई दे रहे हैं।

जामा मस्जिद में खास दुआएं

शुक्रवार जुमा की नमाज जामा मस्जिद गाडरवारा में हाफिज व कारी जुबेर आलम साहब ने अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने अहले वतन की तरक्की, खुशहाली और कामयाबी के लिए खास दुआ की।

जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष अबरार खान ने मस्जिद की तामीर एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी और रमजान के दौरान बेहतर इंतजामों का भरोसा दिलाया।

इफ्तार और तरावीह का रूहानी माहौल

रमजान के महीने में सुबह सहरी के वक्त से ही रोजेदारों की चहल-पहल शुरू हो जाती है। मगरिब की अजान के समय लोग मोहब्बत और भाईचारे के साथ सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार करते नजर आते हैं। रात में मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जा रही है, जिससे शहर में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

मुस्लिम समुदाय द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रमजान का पर्व मनाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!