मध्य प्रदेशराजनीति

माकपा का ऐलान: 22 दिसंबर को सालीचौका में पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन

मनरेगा खत्म करने के विरोध में देशव्यापी आंदोलन, किसानों–मजदूरों के मुद्दों पर भी उठेगी आवाज

सालीचौका | नरसिंहपुर।
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा 22 दिसंबर 2025 को सालीचौका में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। माकपा जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर व समाप्त करने की नीति के विरोध में वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया जा रहा है।

वेयरहाउस के सामने पुतला दहन

कामरेड पटेल ने बताया कि नरसिंहपुर जिले में
किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है,

  • खाद वितरण में अव्यवस्था है,
  • किसानों को आपस में लड़ाने की स्थिति बनाई जा रही है,
  • क्षेत्र से बाहर खाद वितरण पर रोक है।
  • इसके अलावा धान खरीदी केंद्र बनाए गए

वेयरहाउसों में व्यापारियों की एडवांस धान जमा होने की आशंका को लेकर प्रशासन से तत्काल भौतिक सत्यापन की मांग की गई है।

इन मांगों के समर्थन में बसुरिया रोड डांग स्थित वेयरहाउस के सामने शासन-प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।

वीबीजी राम जी बिल की प्रतियां जलेंगी

इसके पश्चात सालीचौका नगर में
वीबीजी राम जी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
साथ ही

  • वास्तविक किसानों से धान खरीदी
  • स्लॉट बुकिंग को दिनभर खुला रखने

की मांग भी उठाई जाएगी।

मजदूर–किसानों से एकजुट संघर्ष की अपील

माकपा जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने जिले के किसानों एवं मजदूरों से सरकार की किसान–मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट संघर्ष करने की अपील की है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!