मध्य प्रदेश

शंकराचार्य जी के अपमान और भोपाल गौ-हत्या के विरोध में कांग्रेस का धरना

जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने सौंपा ज्ञापन, शासन-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

संवाददाता पूजा मालवीय

नरसिंहपुर। सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पीठाधीश्वर पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती महाराज के साथ उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार एवं भोपाल में हुई गौ-हत्या की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के रवैये पर तीखा हमला बोलते हुए इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शंकराचार्य जैसे प्रतिष्ठित धर्मगुरु के साथ हुआ व्यवहार केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौ-संरक्षण पर सरकार पर सवाल

वक्ताओं ने भोपाल में हुई गौ-हत्या की घटना को अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार गौ-संरक्षण के नाम पर केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है, जबकि वास्तविकता में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

शंकराचार्य अपमान विरोध

ज्ञापन सौंपकर की कड़ी मांग

धरना स्थल से प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने—

  • उत्तर प्रदेश प्रशासन से शंकराचार्य जी के अपमान पर सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने,
  • भोपाल गौ-हत्या मामले में दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करने
    की मांग की।

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर शंकराचार्य शिष्य कुटुम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता पटेल सहित जिले भर से आए कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!