मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस ने लाल बहादुर शास्त्री व स्वामी विवेकानंद को किया नमन, इंदौर दूषित पानी कांड के मृतकों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

सालीचौका में कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने स्वामी विवेकानंद जयंती व लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इंदौर दूषित पानी कांड के मृतकों के लिए कैंडल मार्च निकाला।

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका/नरसिंहपुर।
गत दिवस कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसी अवसर पर इंदौर में दूषित पानी पीने से मृत 21 नागरिकों की स्मृति में कांग्रेसजनों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।

देव राधाकृष्ण मंदिर से गुड़बाजार चौराहे तक कैंडल मार्च

यह कैंडल मार्च गाडरवारा विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष शास्वत राय के नेतृत्व में श्री देव राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर कपड़ा बाजार, मुख्य बाजार, सब्जी मार्केट होते हुए गुड़बाजार चौराहे तक निकाला गया। समापन पर सभी कांग्रेसजनों ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी
यतेंद्र शर्मा, रेवाराम राजपूत, अवधेश चौकसे, अनुपम राय,
पार्षद गणेश शर्मा, सूरज राय, सुनील राय, गोलू गुप्ता,
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन शुक्ला, नवाजिश खान, बेनी सिंह सेजवार,
सुरेश पटेल, योगेश पटेल, भुवन वर्मा, देवेंद्र वर्मा,
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आयुष चौकसे, सूर्य पटेल, अंकित पटेल,
हिरेश पटेल, हर्षित पटेल, पवन पटेल, गुलाब पटेल,
युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजा पटेल, आनंद चौकसे, शिवम राय,
राजेश गुप्ता, मथुरा अहिरवार, गोविंद अहिरवार, सोनू अहिरवार,
संदीप अहिरवार, सीताराम अहिरवार, राजा पठारिया, सन्नी खरे,
नीरज अहिरवार, मोहन अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अंत में किया गया आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम के समापन पर युवा कांग्रेस विधानसभा गाडरवारा अध्यक्ष शास्वत राय ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!