मध्य प्रदेशराजनीति

बरमान रेत घाट घटना को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, 5 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

5 दिन में एफआईआर नहीं तो कांग्रेस करेगी धरना–प्रदर्शन, प्रशासन जिम्मेदार

नरसिंहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर बरमान रेत घाट पर हुई कथित घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया न्यूज़ चैनलों के माध्यम से प्राप्त जानकारी और वीडियो साक्ष्यों के अनुसार, कथा–पूजन कर रहे पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा एवं अन्य लोगों के साथ जिला पंचायत नरसिंहपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री गजेंद्रसिंह नागेश एवं उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई।

बुजुर्ग पंडित से अभद्रता का आरोप, अब तक एफआईआर नहीं

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक बुजुर्ग पंडित के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के बावजूद अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जो बेहद चिंताजनक है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि घटना से संबंधित वीडियो सबूत सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, इसके बाद भी कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

5 दिन का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिवस के भीतर दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से धरना–प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच एवं तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!