गाडरवारा में संगठन सृजन अभियान के तहत 14 फरवरी को कांग्रेस की बैठक

गाडरवारा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा के अध्यक्ष सतीश सैनी के नेतृत्व में 14 फरवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे आजाद मंडलम के अंतर्गत भामा, रानी लक्ष्मीबाई एवं हनुमान वार्ड की बैठक श्री संदीप कौरव के निवास पर आयोजित की जाएगी।
बैठक में मंडलम कमेटी गठन को लेकर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मंडलम पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, NSUI, सेवा दल तथा कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
निवेदक:
सतीश सैनी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा
सुखदेव शर्मा, अध्यक्ष आजाद मंडलम गाडरवारा







