बाबा ताजुद्दीन बाबा के जन्म दिवस पर गाडरवारा में हुआ आम लंगर का आयोजन
गाडरवारा में नागपुर के ताजबाग वाले सरकार ताजुद्दीन बाबा के जन्म दिवस पर सैयद बाबा दरगाह के सामने आम लंगर का आयोजन हुआ, युवाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव।

गाडरवारा। विगत दिवस बड़े ही अदब, एहतराम और मोहब्बत के साथ नागपुर के ताजबाग वाले सरकार ताजुद्दीन बाबा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सैयद बाबा दरगाह के सामने बाद नमाज मग़रिब आम लंगर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हाफिज व कारी जुबेर आलम साहब ने नियाज़ फातेहा पढ़ने के बाद अहले वतन हिंदुस्तान की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआएँ कीं। बाबा ताजुद्दीन के तेल चित्र के समक्ष अकीदतमंदों ने पुष्प अर्पित कर जियारत की।
युवाओं ने केक काटकर मनाया बाबा ताज का जन्मदिन
युवाओं द्वारा बाबा ताज की शान में केक काटकर जन्म दिवस को खुशनुमा अंदाज में मनाया गया। इस मुबारक मौके पर मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के अब्दुल फिरोज खान ने युवाओं द्वारा आयोजित आम लंगर की सराहना करते हुए कहा कि यह टीम समाजसेवा के क्षेत्र में रक्तदान जैसे कार्यों के माध्यम से लगातार बेहतर योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि खिदमत-ए-खल्क इन युवाओं का मुख्य उद्देश्य बन गया है।
समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जामा मस्जिद कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मेहमूद पहलवान, अमजद खान बनखेड़ी, शेख सलमान, लकी अली, अनश चिश्ती, अफजल खान, जावेद खान, सोहेल खान, शाहरुख खान, इशाक खान, दुर्गेश नीरस, राजू रजक, रेहान मोहम्मद, रिजवान खान एवं फैजान खान की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अदब के साथ लंगर में शिरकत कर सरकार बाबा ताज की रहमतों का फ़ैज़ पाकर सवाब-ए-दारैन हासिल किया।







