मध्य प्रदेश

रोटरी क्लब गाडरवारा का सराहनीय प्रयास: निःशुल्क फिजियोथैरेपी सेमिनार व वर्कशॉप में सैकड़ों ने लिया लाभ

रोटरी क्लब गाडरवारा द्वारा निःशुल्क फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य शिविर और वर्कशॉप आयोजित, 180 मरीजों का परीक्षण और 600 लोगों ने लिया लाभ।

गाडरवारा। समाजसेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रोटरी क्लब गाडरवारा द्वारा निःशुल्क फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य शिविर एवं एक दिवसीय सेमिनार–वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

180 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

सुरभि होटल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 180 मरीजों ने फिजियोथैरेपी से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण कराकर शिविर का लाभ लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को उनकी समस्याओं के अनुसार उचित परामर्श दिया गया।

सुखदेव भवन में भव्य वर्कशॉप

शाम को सुखदेव भवन में फिजियोथैरेपी पर आधारित विस्तृत वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 600 लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान फिजियोथैरेपी की कार्यप्रणाली, उपयोगिता, लाभ और पुनर्वास (Rehabilitation) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने की रोटरी क्लब की सराहना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने मिशन हेल्थ अहमदाबाद के संचालक एवं उनकी टीम का गाडरवारा आकर सेवाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं।

 

रोटरी क्लब गाडरवारा

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया सच्ची सेवा का उदाहरण

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा ने रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन पीड़ित मानवता की सेवा का सच्चा उदाहरण हैं।

डॉ. आलाप शाह ने बताया फिजियोथैरेपी का महत्व

विश्व प्रसिद्ध मिशन हेल्थ अहमदाबाद के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. आलाप शाह ने अपनी टीम के साथ फिजियोथैरेपी पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण अनेक शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिनका इलाज दवाइयों और सर्जरी के बजाय नियमित व्यायाम, सही खान-पान और फिजियोथैरेपी से संभव है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सही जानकारी और नियमित अभ्यास से स्थायी स्वास्थ्य सुधार किया जा सकता है।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश पाठक, समाजसेवी विनीत महेश्वरी, रोटेरियन मिनेन्द्र डागा, अशोक राजपूत, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब गाडरवारा

रोटरी क्लब की गतिविधियों की जानकारी

स्वागत भाषण में रोटरी क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रियंक सोनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सचिव मनोज बसा ने किया।

नए सदस्यों को दिलाई गई रोटरी सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान हर्षित वैश्य एवं राघव काबरा को रोटरी पिन लगाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की गई।

डॉक्टरों की टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. गौरव मेहता, डॉ. जनार्दन, डॉ. हेमंत सहित पूरी मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनकी सेवाओं से सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!