मध्य प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, चला स्वच्छता अभियान

Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2025: सालीचौका में अटल जी की 101वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई मित्रों का सम्मान किया गया, वक्ताओं ने अटल जी के विचारों पर प्रकाश डाला।

सालीचौका | नरसिंहपुर: माँ भारती की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती नगर पालिका परिषद गाडरवारा के आजाद वार्ड स्थित यशोदा नगर कॉलोनी उद्यान में स्वच्छता अभियान और सेवा भाव के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर नगर क्षेत्र में कार्यरत सफाई मित्रों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया, वहीं उद्यान परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

अटल जी के विचारों पर हुआ चिंतन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र सेवा पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन सेवा, सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है और उनके आदर्श आज भी जनसेवा करने वालों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सेवा और सम्मान का संदेश

सफाई मित्रों के सम्मान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता कर्मी समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान के बिना स्वच्छ भारत की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम में सभी ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर
शैलेश पटेल, बंटी चौकसे, आर्यन दुबे, अक्षय मेहरा, बलवान कौरव, तुलसीराम विश्वकर्मा, विजय चौरसिया, अखिलेश श्रीवास्तव, महेंद्र रैकवार सहित वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!