धर्ममध्य प्रदेश

गाडरवारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस डे, मेथोडिस्ट चर्च में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Gadarwara News: मेथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, आराधना सभा, कैंडल जलाकर प्रार्थना और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

गाडरवारा | नरसिंहपुर: नगर के श्याम टॉकीज के पास स्थित मेथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस क्रिसमस डे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही चर्च परिसर में मसीह समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों का आगमन प्रारंभ हो गया था।

आराधना सभा में गूंजे प्रभु यीशु के संदेश

चर्च में आयोजित आराधना सभा में मसीह समाज के लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रभु यीशु को याद किया। आराधना सभा में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता रही। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम एवं सौहार्द का परिचय दिया।

इस अवसर पर देश की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। सभी धर्म और वर्गों के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हुए प्रेमपूर्वक साथ रहें—यही संदेश प्रभु यीशु से प्रार्थना के माध्यम से दिया गया।

क्रिसमस डे

कैंडल जलाकर दी गई सहभागिता

क्रिसमस कार्यक्रम में मसीह समाज के राजेन्द्र राज, राहुल राज, संजय राजकुमार पप्पू, स्वप्निल राजकुमार, जयंत ब्राउन, बबलू राज, मुकेश मसीह, पास्टर अबशालोभ एवं पास्टर विपिन मसीह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चर्च में सभी वर्गों के लोगों ने कैंडल जलाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर
एच.वी. रफीक, इंद्रभूषण श्रीवास्तव, हुसैन बोहरा, सत्य सांई सेवा समिति से प्रहलाद सोनी, प्रमोद चौकसे, सुरेश सराहे, चेतन शर्मा, प्रकाशचंद दुबे, नयनसुख विश्वकर्मा, राजेश जैन, गजराज अधरुज, सुशील दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बच्चों ने सांता क्लॉस के साथ उठाया आनंद

चर्च में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम चलते रहे। शाम को रंग-बिरंगी रोशनी, क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉस और गिफ्ट वितरण के बीच बच्चों ने खूब आनंद लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।

क्रिसमस आयोजन के माध्यम से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।

आभार व्यक्त किया

मेथोडिस्ट चर्च के व्यवस्थापक संजय राजकुमार पप्पू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!