मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की भारतीय महिला क्रिकेटर मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौंड को 1 करोड़ देने की घोषणा

भोपाल (पूजा मालवीय)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल पहली बार वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम को हराकर ये मुकाम हासिल किया है। विश्व विजेता इस टीम में मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले की बेटी सुश्री क्रांति गौंड भी शामिल रही। क्रांति गौंड ने महिला विश्व कप में बालर की भूमिका निभाई और अच्छा प्रदर्शन किया। उनका भारतीय में होना समूचे मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी, साथ ही मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम में करने वाली सुश्री क्रांति गौंड को एक करोड़ देने की घोषणा की। क्रांति गौंड मई 2025 से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में है उन्होंने पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ 11 मई 2025 को खेला था। क्रांति की भूमिका भारतीय महिला टीम में राइट हैंड मीडियम फास्ट बोलर की है।







