मध्य प्रदेश

किसानों के भविष्य को सिंचाई का संबल: बागरा शाखा नहर योजना को कैबिनेट की ऐतिहासिक मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 227 करोड़ की बागरा शाखा नहर उद्धवहन सिंचाई योजना को मंजूरी दी। विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह की वर्षों की मेहनत से सोहागपुर के किसानों को बड़ी सौगात।

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

सोहागपुर/भोपाल।
प्रदेश की कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय उस समय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 227 करोड़ रुपये की लागत से बागरा शाखा नहर उद्धवहन सिंचाई योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। यह निर्णय सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए स्थायी जल समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह की वर्षों की मेहनत रंग लाई

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के मूल में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह की वर्षों की सतत मेहनत, जनसंघर्ष और किसान हित के प्रति अडिग संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
16 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माखननगर प्रवास के दौरान विधायक द्वारा रखी गई यह मांग, लगातार किए गए प्रयासों, तकनीकी समन्वय और जनभावनाओं की सशक्त प्रस्तुति का परिणाम रही।

समत्व भवन में किसानों और कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

कैबिनेट की स्वीकृति के बाद भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास, समत्व भवन में सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से 300 से अधिक कार्यकर्ता एवं लाभान्वित किसान एकजुट होकर पहुँचे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पारंपरिक साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और इस जनहितकारी निर्णय के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

कृषि उत्पादन और किसानों की आय को मिलेगा बल

बागरा शाखा नहर उद्धवहन सिंचाई योजना से क्षेत्र के खेतों तक नियमित पानी पहुँचेगा, जिससे

  • फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी
  • किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
  • आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी कृषि आधार तैयार होगा

किसानों के सपनों को मिला साकार रूप

यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि जब जनप्रतिनिधि खेतों की मिट्टी से जुड़कर संघर्ष करता है, तो बदलाव संभव होता है।
विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह की प्रतिबद्धता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशील शासनशैली ने मिलकर सोहागपुर अंचल में किसानों के भविष्य के लिए सिंचाई की स्थायी धारा प्रवाहित कर दी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!