क्राइममध्य प्रदेश

बस कंडक्टर ने यात्री को चलती बस से फेंका, गंभीर रूप से घायल; ड्राइवर-कंडक्टर पर FIR दर्ज

इटारसी-शाहपुर के बीच चलती बस से यात्री को धक्का देने का मामला सामने आया। बस कंडक्टर और ड्राइवर पर FIR दर्ज, यात्री गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता

इटारसी | शाहपुर।
इटारसी–शाहपुर क्षेत्र के बीच एक सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां एक निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने यात्री को चलती बस से नीचे धक्का देकर फेंक दिया, जिससे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में शाहपुर थाना पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नींद लगने से छूट गया स्टॉप, सवाल पूछना पड़ा भारी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 जनवरी की रात करीब 12 बजे की है। सुखतवा निवासी हरिओम सेन निजी बस सोनू बस (क्रमांक MP-11-P-0412) से नर्मदापुरम से अपने घर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उन्हें नींद लग गई, जिससे उनका स्टॉप सुखतवा पीछे छूट गया।

नींद खुलने पर जब हरिओम सेन ने कंडक्टर से स्टॉप पर न उतारने का कारण पूछा, तो बस के कंडक्टर और ड्राइवर गाली-गलौज पर उतर आए। विवाद धीरे-धीरे बढ़ता चला गया।

ग्राम निशाना के पास चलती बस से धक्का

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राम निशाना के पास कंडक्टर ने हरिओम सेन को चलती बस से धक्का दे दिया। बस से गिरने के कारण हरिओम सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया, जबकि घायल हरिओम को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ लापरवाही, मारपीट और जानलेवा कृत्य की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बस संचालन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया या नहीं।

यात्री सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यात्री सुरक्षा और बस स्टाफ के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!