मध्य प्रदेश

सालीचौका नगर परिषद का बुलडोजर एक्शन चौथे दिन भी जारी, अतिक्रमण हटाने सख्त कार्रवाई

गुड़बाजार से बसुरिया रोड तक हटाया गया अतिक्रमण, कई दुकानदारों को दी गई समय-सीमा

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका | नरसिंहपुर।
नगर परिषद सालीचौका द्वारा नगर में लगातार लगने वाले वाहन जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही। प्रशासन ने गुड़बाजार चौराहा, मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क के बीच से दोनों ओर 25-25 फुट अतिक्रमण चिन्हित कर पहले ही दुकानदारों को 24 घंटे का नोटिस दिया था।

समय सीमा के बाद चला बुलडोजर

कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने टीन शेड और अस्थाई निर्माण हटाना शुरू कर दिया, लेकिन तय समय के बाद भी जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ शुक्रवार और शनिवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई।
इस दौरान गुड़बाजार से बसुरिया रोड नबल राय तक अतिक्रमण हटाया गया।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद द्वारा अतिक्रमणकारियों को 15 दिन पूर्व नोटिस भी जारी किया गया था।

बारहा रोड से शुरू हुई नाप-जोख

बुधवार को बारहा रोड से गजराज रोहेला के पुराने मकान तक सड़क के मध्य से 25-25 फुट की नाप-जोख कर अतिक्रमण चिन्हित किया गया।
अधिकांश लोगों ने निर्देश के बाद स्वयं अतिक्रमण हटा लिया, वहीं शेष स्थानों पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई।

इस दौरान

  • नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारी
  • राजस्व विभाग
  • पार्षदगण

मौजूद रहे।

सोमवार से फिर तेज होगी कार्रवाई

प्रशासन ने जानकारी दी कि

  • रविवार को हाट बाजार होने के कारण कार्रवाई स्थगित रहेगी
  • सोमवार से गुड़बाजार से रेलवे गेट तक नाप-जोख की जाएगी

कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति बनने से भी इंकार नहीं किया गया है।
वहीं कुछ दुकानदारों को 7 से 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया है।

चाट-फुल्की ठेले पहुंचे लकड़ी बाजार

सड़कों पर अनियंत्रित रूप से लगने वाले चाट-फुल्की के हाथ ठेलों को

श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण, पुराने लकड़ी बाजार में चौपाटी घोषित कर स्थानांतरित किया गया है।

हालांकि ठेला संचालकों का कहना है कि

“मुख्य मार्ग से हटने के बाद हमारी बिक्री में भारी गिरावट आई है,
हमें फिर से मुख्य सड़क पर स्थान दिया जाए।”

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!