ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

Breaking News: बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर में महिला की मौत

शाहपुर शैलेंद्र गुप्ता। नेशनल हाईवे-46 पर स्थित बरेठा घाट में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घाट के पहले मोड़ पर हुए इस हादसे में एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल से भोपाल की ओर जा रहे कुछ वाहन घाट के पहले मोड़ पर सामने से आ रहे एक लोडेड वाहन के कारण रुक गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा लोडेड ट्रैक्टर-ट्राला मोड़ के कारण आगे खड़े वाहनों को समय रहते नहीं देख सका। ब्रेक नहीं लग पाने के कारण ट्रैक्टर-ट्राले ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, इसके बाद पीछे खड़ी कार से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक बैतूल जिले में पुलिस विभाग में पदस्थ है। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बरेठा घाट पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!