मध्य प्रदेशराजनीति

जन चेतना पदयात्रा: गाडरवारा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी भव्य स्वागत

पुरानी गल्ला मंडी में सुबह 10 बजे होगा स्वागत कार्यक्रम

गाडरवारा।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में 26 जनवरी 2026 से नरसिंहपुर से नर्मदापुरम तक निकाली जा रही जन चेतना पदयात्रा निरंतर आगे बढ़ते हुए 29 जनवरी 2026, गुरुवार को गाडरवारा पहुंचेगी। यह पदयात्रा छात्र, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पदयात्रा कौडिया रोड स्थित ज्ञान कुंज भवन पहुंचेगी, जहां से आगे बढ़ते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा द्वारा पुरानी गल्ला मंडी में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल की विशेष उपस्थिति रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया कांग्रेस सहित सभी अनुषंगी संगठनों एवं कांग्रेसजनों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

पदयात्रा का मार्ग

पदयात्रा सुबह 9:00 बजे ज्ञान कुंज भवन से प्रारंभ होकर
➡️ शक्कर नदी पुल
➡️ पुरानी गल्ला मंडी
➡️ झंडा चौक
➡️ सब्जी मंडी
➡️ वल्लभ मार्केट
➡️ आमगांव नाका
होते हुए नमामि पैलेस पहुंचेगी।

युवाओं की आवाज बनेगी पदयात्रा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश सैनी ने बताया कि जन चेतना पदयात्रा छात्र-युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों की समस्याओं को उजागर करने का माध्यम है। यह यात्रा जनहित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से प्रातः 10:00 बजे पुरानी गल्ला मंडी पहुंचकर पदयात्रा के स्वागत में शामिल होने का आग्रह किया है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!