मध्य प्रदेश

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चाचा नेहरू को किया याद, 136वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

गाडरवारा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर चाचा नेहरू के योगदान और आदर्शों को याद किया।

गाडरवारा। पुरानी गल्ला मंडी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस जनों ने नेहरू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

नेहरू जी का योगदान अमूल्य: वरिष्ठ नेता एच. व्ही. रफीक

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एच व्ही रफीक ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उद्योग, विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा। उनके आदर्श और विचार आज भी देश को दिशा देने वाले हैं।

बाल दिवस पर नेहरू जी को विशेष रूप से याद किया जाता है

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिनेश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से अत्यधिक प्रेम था और बच्चे उन्हें स्नेहपूर्वक ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे। इसी वजह से उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के आदर्शों को अपनाना आज भी उतना ही आवश्यक है जितना उनके समय में था।

नेहरू जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लें – महिला कांग्रेस

महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संगीता जायसवाल, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि नेहरू जी का जीवन न्याय, समानता और मानवता के सिद्धांतों पर आधारित था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में भाईचारा, शिक्षा और विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

कार्यक्रम संचालन व आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का संचालन अनिल साहू ने किया, जबकि सतीश सैनी ने आभार व्यक्त करते हुए पंडित नेहरू के जीवन, विचारों और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें—
ठाकुर शरद सिंह, उमा गुप्ता, सुमत ठाकुर, मुकेश गुप्ता बंटू, विनोद ठाकुर, मेहमूद पहलवान, अशोक मंगलानी, सर्वेश्वर पांडे, नीलू दुबे, के.के. गुर्जर, आयुष जैन, संजय कौरव, टिंगु राजपूत, यस राय, एडवोकेट सत्यवती चौधरी, चांदनी दीक्षित, प्रीति मालवीय, मधु साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा के समक्ष मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!