गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण
जीतू पटवारी का संदेश पढ़ा गया, बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

गाडरवारा।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सतीश सैनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति कांग्रेस, सेवादल, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया कांग्रेस सहित समस्त बिंगों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।

ध्वजारोहण कार्यक्रम का समय एवं स्थान
- हृदय स्थल झंडा चौक – सुबह 8:15 बजे
- बजरिया – 8:25 बजे
- मस्जिद के पास – 8:35 बजे
- पुरानी गल्ला मंडी – 8:45 बजे
- शक्ति चौक – 9:00 बजे
सभी स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई एवं देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।






