मध्य प्रदेश

ओझा बस्ती में कंबल वितरण: विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा के निर्देश पर जरूरतमंदों को मिली राहत, विकास कार्यों की दी जानकारी

इटारसी की ओझा बस्ती में विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा के निर्देश पर कंबल वितरण। नगर पालिका अध्यक्ष ने विकास कार्यों की जानकारी दी।

संवाददाता सनी लालवानी

इटारसी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा के निर्देश पर ओझा बस्ती के समस्त परिवारों को कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। यह मानवीय पहल नगर पालिका परिषद इटारसी के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा संपन्न कराई गई।

बस्तीवासियों से संवाद, विकास कार्यों की दी जानकारी

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर एवं परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला ने ओझा बस्ती के निवासियों से संवाद किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा के मार्गदर्शन में ओझा बस्ती में पक्के निर्माण कार्यों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिनके कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होंगे।

आधार कार्ड व अन्य समस्याओं पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान बस्तीवासियों की आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं एवं अन्य आवश्यक मुद्दों की जानकारी भी ली गई, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके।

पूर्व में भी कराए गए हैं आवास निर्माण

इस अवसर पर पार्षद अमृता मनीष ठाकुर ने विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय विधायक द्वारा पूर्व में भी ओझा बस्ती के परिवारों के लिए आवास निर्माण कराया गया था और अब उन्हें और अधिक सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा है, जिससे बस्तीवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पत्रकार सुधांशु मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा गौर, आशा कार्यकर्ता विनम लोवशी, आंगनबाड़ी सहायिका उम्रा रैकवार एवं अंजलि जोठे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सर्दी में मिली बड़ी राहत

कंबल वितरण से ओझा बस्ती के परिवारों को सर्दी के मौसम में बड़ी राहत मिली। स्थानीय नागरिकों ने इस संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी पहल के लिए विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा एवं नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!