मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल का जन्मदिन सादगी से मनाया

संवाददाता अवधेश चौकसे

इंदौर। राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की अध्यक्ष तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य अर्चना जायसवाल का जन्मदिन गत दिवस इंदौर स्थित जायसवाल भवन में सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने उनके सुखी, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना की तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किशोर राय, मप्र कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नारायण शीतलानी, इंदिरा सम्यक ज्योति अभियान की महिला प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कनुप्रिया सत्तन, पार्षद गोविंद परमार, अभिषेक मित्तल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नीलम शिवहरे, जिला समन्वयक दिलीप ठक्कर, राकेश शास्त्री, मनोहर सिंह तोमर, कलाम पठान, मनीषा राय, जतिन लश्करी, सुनीता सक्सेना, अनिल जायसवाल, कु. शिवानी शिवहरे, यशवर्धन बैस और श्रीमती वैशाली यादव सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में श्रीमती जायसवाल के सामाजिक समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विकास जोशी ने किया।

इस अवसर पर कलचुरी महिला महासभा की ओर से भी जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीमती रूपा जायसवाल, ज्योति जायसवाल, शीतल जायसवाल, पार्षद संध्या जायसवाल, सुमित्रा चौकसे, प्रभा चौकसे, किरण बाला जैसवाल सहित अनेक महिलाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में कलचुरी समाज, कांग्रेस पार्टी, पिछड़ा वर्ग, इंदिरा सम्यक अभियान, मुस्लिम समाज एवं अनुसूचित जाति के सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर श्रीमती अर्चना जायसवाल को शुभकामनाएं प्रदान कीं। अंत में श्रीमती जायसवाल ने उपस्थित जनों एवं दूरभाष के माध्यम से प्राप्त शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!