ताजा खबरें

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की जोरदार टक्कर, 10 लोगों की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 10 लोगों की मौत, कई घायल। हादसा लाल खदान इलाके में हुआ, रेस्क्यू अभियान जारी है, ट्रेनों का संचालन ठप।

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुई।

सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। राहत टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का ट्रेन के अंदर और पास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को या तो रद्द किया गया है या उनके रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।

 

SP रजनेश सिंह और कलेक्टर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

https://fktr.in/7VwEn69

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!