नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 75 लाख की होटल लूट का चंद घंटों में खुलासा, कर्मचारी ही निकले मास्टरमाइंड
नरसिंहपुर में 75 लाख की होटल लूट का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा किया, होटल कर्मचारी निकले मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार, 66 लाख नकद बरामद।

नरसिंहपुर।
नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 से 80 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का खुलासा महज़ कुछ ही घंटों में कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस लूटकांड का मास्टरमाइंड होटल का ही कर्मचारी निकला। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अब तक 66 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए हैं।
होटल में नकाबपोशों की लूट
दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात करीब 2:30 बजे, नरसिंहपुर स्थित होटल कुमुम वैली के कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में सूचना दी कि 3–4 नकाबपोश बदमाशों ने होटल में जबरन घुसकर वहां रखी 75–80 लाख रुपये की नकदी लूट ली है।
पुलिस अधीक्षक पहुंचे खुद मौके पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह 4 बजे ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के साथ स्वयं घटनास्थल पहुंचे, निरीक्षण किया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

5 विशेष टीमें गठित, शुरू हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में
- कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे
- स्टेशनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पटेल
सहित अधिकारियों की 5 विशेष टीमें गठित की गईं।
CCTV और कर्मचारी की संदिग्ध भूमिका से खुला राज
जांच के दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए।
लूट से पहले और बाद के CCTV फुटेज निर्णायक साबित हुए।
होटल के रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक का संदिग्ध व्यवहार पुलिस के शक के दायरे में आया।
कड़ी पूछताछ में चंद्रेश रजक ने लूट की साजिश में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली।
लालच बना अपराध की वजह
जांच में सामने आया कि होटल कर्मचारी अनुज कुमार को होटल में रखी भारी नकदी की जानकारी पहले से थी। लालच में आकर उसने यह जानकारी
चंद्रेश रजक और राकेश शुक्ला को दी।
इसके बाद मोनू उर्फ टूईया वंशकार और अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई गई।
गिरफ्तार आरोपी
- चंद्रेश रजक – निवासी यादव कॉलोनी, नरसिंहपुर
- राकेश कुमार शुक्ला – निवासी लखीमपुर खीरी (उ.प्र.), हाल नरसिंहपुर
- अनुज कुमार वाल्मीकि – निवासी लखीमपुर खीरी (उ.प्र.), हाल नरसिंहपुर
- मोनू उर्फ टूईया वंशकार – निवासी रिपटा पार, नरसिंहपुर
66 लाख रुपये नकद बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक करीब 66 लाख रुपये की नकदी जब्त कर ली है। शेष राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
वैधानिक कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में
निरीक्षक गौरव चाटे, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मनीष मरावी, उनि मूलचंद यादव,
प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र तिवारी, देवेंद्र कुमार,
आरक्षक प्रह्लाद माधवे, रोहित चंपुरिया, जितेंद्र सिंह, पंकज सिंह राजपूत,
श्रेय अवस्थी, उमेश्वर पाठक, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू, अनुराग दुबे,
यमन बागरी, नंदकिशोर कुशवाहा, लक्ष्मी नगपुरे, दिनेश पटेल, बालकिशन
एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







