TET को लेकर राज्य शिक्षक संघ का बड़ा कदम: शिक्षामंत्री से मिलकर सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग
करेली में राज्य शिक्षक संघ ने TET मुद्दे को लेकर शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करने की मांग, सरकार ने दिया आश्वासन।

संवाददाता पूजा मालवीय
करेली। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य शिक्षक संघ ने बड़ा कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद डीपीआई भोपाल द्वारा जारी आदेश से उत्पन्न स्थिति को लेकर संघ ने मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
शिक्षामंत्री से हुई अहम चर्चा
राज्य शिक्षक संघ नरसिंहपुर के आह्वान पर रविवार, 22 मार्च 2026 को ग्राम लोलरी में शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। यह पहल प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव के निर्देशानुसार की गई।
संघ ने मांग की कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर की जाए, ताकि शिक्षकों के हितों की रक्षा हो सके।

शिक्षामंत्री ने दिया आश्वासन
शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करने पर विचार कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि शिक्षक संगठन भी अपने स्तर पर कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं।
बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद
इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत जाट, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल प्रांतीय संगठनमंत्री कोमल सिंह पटेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमेंद्र जाट, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, आशीष नामदेव, संजय पाराशर, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सोनी, विवेक मिश्रा, गोविंद बुंदेला, दौलत सिंह पटेल, लक्ष्मीकांत कौरव, तहसील अध्यक्ष पुरुषोत्तम बसेड़िया, महेश वैष्णव, मदन शुक्ला, कमलेश शर्मा, राकेश दुबे, मदन शुक्ला, राममनोहर चडार, , शमीम कुरैशी, जयप्रकाश कोष्ठी, दरबार पटेल, नारायण पटेल, राममनोहर दुबे, राजकुमार श्रीवास्तव, सूर्यकांत पाठक, सचिन गुप्ता, कमलेश त्रिपाठी, मन्नालाल पटेल, नीलेश शर्मा, अनिरुद्ध पटेल, रमेश पटेल, नीरज जैन, देवकांत दुबे, महेंद्र प्रजापति, बलवंत ठाकुर, दिगंबर ठाकुर, ताराचंद चौधरी, भरत सिंह पटेल, नीतीश जैन, विनोद श्रीवास्तव, नीरज पटेल, अरुण सोनी, राकेश कुमार पटेल, प्रकाश पटेल, अनिल श्रीवास्तव, अशोक पटेल, बुद्धसिंह पटेल, हरिओम जाटव जनशिक्षक, प्रमोद गुमास्ता जनशिक्षक, ब्रजेश पाराशर, अमित बजाज, अजीत घोषी, नरेन्द्र चौहान, बसुंधरा पाराशर, कन्हैया विश्वकर्मा, भानु ठाकुर, राजेन्द्र दुबे, रघुवीर साहू, अशोक ठाकुर, रेवती रमण चौरसिया, देवेन्द्र मेहरा, कृष्कांत शुक्ला, प्रभा राजपूत, भीकम पटेल सरदार ठाकुर, कमलेश पटेल, भैयाराम चौधरी जनशिक्षक, राजू सोनी, शेरसिंह धानका, दम्मर पटेल, गणेश सकवार, कुंजबिहारी कौरव, आशीष खरे, कैलाश जाटव, मेरसिंह जाटव, मुकेश जाटव, अनिल बुनकर, पुरूषोत्तम जाटव, विनोद प्रजापति, सलीम खान, महेंद्र सिसोदिया सहायक शिक्षक, दिलीप राजपूत सहायक शिक्षक, लीलाधर चौधरी, भवानी चौधरी, सतीश साहू, रामकुमार पटेल, विजय दुबे, मनमोहन दुबे सहायक शिक्षक, अनुराधा मेहरा, लेखराम मेहरा, शिवेंद्र राजपूत, दुलीचन्द नौरिया जनशिक्षक, अवधेश कौरव सुनील साहू, दिलीप कोल, योगेन्द्र झारिया, रामावतार पटेल, सुरेन्द्र पटैल, सुमित यादव, पंकज स्थापक, शैलेन्द्र यादव, अखिलेश शर्मा, सतीश शर्मा, परेश नागवंशी, दीपक श्रीवास, तुलसीकांत श्रीवास्तव, राघवेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र पटैल, प्रद्युम्न पटैल, राजू ठाकुर, महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, सरिता वर्मा, पुष्पलता पटेल, माधुरी लता बसेड़िया, प्रतिभा श्रीवास्तव सपना पटेल, संगीता बसेड़िया, माया चौधरी, चैनबाई जाटव, उमाकांता खंगार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं शिक्षिकाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

क्या है पूरा मामला?
सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद डीपीआई भोपाल द्वारा जारी आदेश से कई शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इसी के विरोध और समाधान के लिए शिक्षक संघ ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।







