क्राइममध्य प्रदेश

पवन पटेल हमला केस में बड़ा खुलासा: विवाद के चलते रची गई साजिश, 2 आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर के गाडरवारा-पलोहा क्षेत्र में पवन पटेल पर हमले का पुलिस ने किया खुलासा। 15 दिन पुराने विवाद में 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार।

गाडरवारा/ तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। पलोहा थाना क्षेत्र में पवन पटेल पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि यह हमला पूर्व विवाद के चलते योजनाबद्ध तरीके से कराया गया था।

रात में सुनसान रास्ते पर हुआ हमला

घटना 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे की है। पवन पटेल दिव्या वेयरहाउस के पास कच्चे मार्ग से गुजर रहे थे, तभी एक सफेद बोलेरो वाहन से चार नकाबपोश बदमाश उतरे और उन्हें घेर लिया।

फरियादी के अनुसार—

  • दो आरोपियों ने उनके हाथ पकड़कर रोक लिया
  • अन्य दो ने डंडों से घुटनों के नीचे ताबड़तोड़ हमला किया

हमलावरों ने उनके पैरों को निशाना बनाते हुए गंभीर चोट पहुंचाई और प्राणघातक हमला कर मौके से फरार हो गए।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 36/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296बी, 115(2), 351(3), 3(5) एवं 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से खुला पूरा मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने—

  • घटनास्थल के CCTV फुटेज
  • PSTN डेटा
  • कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR)
  • मुखबिर की सूचना

का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की।

15 दिन पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशीष सिंह उर्फ रुद्रप्रताप सिंह चौहान और सोनू सिकरवार का पवन पटेल से पिछले 15 दिनों से विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के चलते आरोपियों ने बदला लेने के उद्देश्य से अपने साथियों—मोनू सिकरवार सहित अन्य लोगों—को साथ लेकर पूरी साजिश रची और पवन पटेल का पीछा कर सुनसान स्थान पर हमला करवाया।

2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी रुद्रप्रताप सिंह चौहान और सोनू सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि वारदात में शामिल अन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा किशोर वामनकर, पलोहा थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी, चौकी प्रभारी सीहोरा उनि विजय पाल, सउनि शशांक दुबे, सउनि राकेश दीक्षित, प्रधानआरक्षक संजय शाह आरक्षक वहादुर, आरक्षक नारायण मराबी, आरक्षक गौरीशंकर लोधी की मुख्य भूमिका रही

जल्द पूरी गिरफ्तारी का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!