क्राइममध्य प्रदेश

गाडरवारा एनटीपीसी में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 30 डम्परों की जांच, 10 पर चला हंटर, ₹2.77 लाख का जुर्माना

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा एनटीपीसी में परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 30 डम्परों की जांच की। 10 वाहन नियम उल्लंघन में पकड़े गए, जिन पर ₹2.77 लाख का जुर्माना लगाया गया। बिना परमिट व फिटनेस वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

गाडरवारा/नरसिंहपुर। फ्लाईऐश परिवहन में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने गुरुवार को गाडरवारा स्थित एनटीपीसी परियोजना परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई सुबह से शुरू हुई, जिसमें दर्जनों वाहन जांच के दायरे में आए।

30 डम्परों की गहन जांच, 10 वाहन नियम उल्लंघन में पकड़े गए

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने लगभग 30 डम्परों की फिटनेस, परमिट, दस्तावेज़, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।
जांच में 10 वाहन गंभीर अनियमितताओं में पकड़े गए, जिन पर मौके पर ही कुल ₹2,77,000 का जुर्माना लगाया गया।

सबसे बड़ा जुर्माना यूपी रजिस्ट्रेशन डंपर पर— ₹70,000

जांच के दौरान

  • राजस्थान RTO के 6 वाहन,
  • उत्तर प्रदेश के 2 वाहन,
  • मध्यप्रदेश के 2 वाहन
    नियम उल्लंघन में पाए गए।

सबसे बड़ी कार्रवाई एक UP रजिस्ट्रेशन डंपर पर हुई, जो बिना परमिट एवं अन्य नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। इस वाहन पर ₹70,000 का शमन शुल्क लगाया गया।

दो ऐसे वाहन भी विशेष निगरानी में रखे गए थे, जिन पर बार-बार उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं।

परिवहन अधिकारी बोले— नियम तोड़ने वालों पर लगातार होगी सख्ती

परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया ने कहा—
बिना परमिट, बिना फिटनेस या असुरक्षित ढंग से फ्लाईऐश का परिवहन जिले में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं। आगे भी ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कलेक्टर रजनी सिंह ने चेकिंग अभियान की सराहना करते हुए कहा कि
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!