क्राइममध्य प्रदेश

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मृत तेंदुए की खाल व पंजों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृत तेंदुए की खाल और पंजे जप्त किए। अवैध तस्करी के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज।

नरसिंहपुर। जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वन्य प्राणी मृत तेंदुए की खाल एवं उसके पंजे जप्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इन्हें अवैध रूप से बेचने की फिराक में थे।

अवैध वन्य प्राणी तस्करी का खुलासा

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति वन्य प्राणी तेंदुए की खाल और उसके अवशेष अपने पास रखकर बिक्री की तैयारी में हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

घेराबंदी कर तीन आरोपी पकड़े गए

पुलिस टीम ने सुनियोजित कार्ययोजना के तहत घेराबंदी कर तीन आरोपियों को तेंदुए की खाल एवं दो पंजों सहित गिरफ्तार किया।

👤 गिरफ्तार आरोपी:

  1. कंछेदी लाल यादव – निवासी ग्राम बरपानी, चौकी सिहंपुर, जिला नरसिंहपुर
  2. दीपक मेहरा – निवासी ग्राम सुरवारी, थाना ठेमी, हाल मगरधा चौराहा के पास, नरसिंहपुर
  3. लक्ष्मी प्रसाद मेहरा – निवासी निवारी, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर

जप्त सामग्री

  • वन्य प्राणी मृत तेंदुए की खाल
  • तेंदुए के दो पंजे

वैधानिक कार्यवाही

आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की
धारा 9, 39, 44, 48 एवं 51 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना स्टेशनगंज प्रभारी निरीक्षक सौरभ पटेल,
उनि. राहुल सोनकर, उनि. दिलीप सिंह, सउनि. विजय पटेल,
प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, लक्ष्मी नागपुरे, नसीम अख्तर, दिलीप, विजय धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!