क्राइममध्य प्रदेश

करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 हजार की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

करेली पुलिस ने 70 हजार रुपये की स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, ऑपरेशन एंगल के तहत बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली (नरसिंहपुर)।
करेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्मैक पाउडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

थाना प्रभारी करेली रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान लाल पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश उर्फ बट्टू उर्फ खलीफा, निवासी खैरी नाका, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी मौजूद है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन एंगल के तहत की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार और अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!