गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.40 लाख की स्मैक के साथ 2 ड्रग पैडलर गिरफ्तार
गाडरवारा पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत 5.40 लाख की स्मैक के साथ 2 ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।

गाडरवारा | नरसिंहपुर । जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाडरवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 54.1 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद की है।
“ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत की गई।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पहली कार्रवाई: 39 ग्राम स्मैक बरामद
दिनांक 7 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम ने केंकरा रोड, डमरू घाटी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया।
संदेही बाबूलाल कौरव (54 वर्ष) निवासी ग्राम बरहटा के कब्जे से—
39 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 3.90 लाख रुपये)
बरामद की गई।
दूसरी कार्रवाई: 15.1 ग्राम स्मैक जब्त
उसी दिन रात करीब 11:30 बजे एक अन्य टीम ने इमलिया मरघटा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए—
वीरेन्द्र भाट (36 वर्ष) निवासी ग्राम कौड़िया
के पास से 15.1 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 1.50 लाख रुपये) बरामद की।

स्मैक का स्रोत खंगाल रही पुलिस
पूछताछ के दौरान आरोपी बाबूलाल कौरव ने बताया कि वह यह स्मैक कुछ दिन पहले अपने एक साथी से खिलचीपुर से लाया था।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गाडरवारा में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार भगत,उप निरीक्षक अंकित रावत,प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटैल,दीपक राजपूत,महेन्द्र बावरिया,अक्षय श्रीवास्तव, अखिलेश पटेल,यश मेहरा, मोहन चौरे, सोहेब खान,उत्तम,हरिशंकर,प्रदीप गुप्ता,गीता अग्रवाल की विशेष भूमिका रही ।







