गाडरवारा: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मोर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार — भरमार बंदूक व मृत मोर बरामद
गाडरवारा के इमलिया गांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई। मोर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भरमार बंदूक और मृत मोर बरामद। अदालत ने भेजा जेल।

गाडरवारा। थाना चीचली क्षेत्र के ग्राम इमलिया में मोर के शिकार की सूचना मिलने पर वन विभाग ने रात्रि में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन अधिकारी दल ने मौके से एक मृत मोर, एक नाग भरमार बंदूक और एक टॉर्च सहित अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपियों ने बंदूक का उपयोग कर मोर का अवैध शिकार किया था।
थाना चीचली की सूचना पर पहुंची टीम, मौके से मिली बंदूक व टॉर्च
सूचना मिलते ही उपवन मंडल अधिकारी गाडरवारा के नेतृत्व में, परिक्षेत्र अधिकारी गाडरवारा के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इमलिया गांव में जांच के दौरान दो आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके पास से नाग भरमार बंदूक और टॉर्च बरामद हुई।
मौके पर ही एक मृत मोर (राष्ट्रीय पक्षी) भी मिला, जिसे आरोपियों ने बंदूक से मार गिराया था।
भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई
9 दिसंबर 2025 को समस्त आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत न्यायिक अभिरक्षा में जिला नरसिंहपुर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग और चीचली थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
टीम में प्रमुख रूप से शामिल:
- महेश कापुष्कर (रेंजर)
- राजेश कोरव
- राधा ऊईके
- मनीष कुमार तिवारी
- घनश्याम श्रीवास
- नरेंद्र वर्मा
- महेंद्र शर्मा
- उमेश ठाकुर (वन रक्षक)
- योगेश वर्मा (वाहन चालक)
- चीचली थाना पुलिस के ASI गोटिया, आरक्षक सुनील त्यागी एवं अमित
इन सभी की सराहनीय भूमिका के चलते मोर शिकार जैसे गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।







