क्राइममध्य प्रदेश

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: खेत में उगाई गई अफीम के 334 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुरिया थाना पुलिस ने गरवाखेड़ी गांव में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए 334 डोडा युक्त पौधे जब्त किए। मामले में अंबालाल धनोरिया को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

रायपुरिया। थाना रायपुरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में उगाई गई अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से डोडा युक्त अफीम के 334 पौधे जब्त किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए अफीम के पौधों का कुल वजन लगभग 13.52 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि गरवाखेड़ी गांव के एक खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित खेत की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को लहसुन के खेत की क्यारियों में छिपाकर लगाए गए डोडा युक्त अफीम के पौधे मिले, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने अंबालाल पिता ऊंकार धनोरिया, निवासी गरवाखेड़ी, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से अफीम की खेती करने का मामला दर्ज किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 85/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18(सी) (स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में एक अन्य आरोपी भेरूलाल की तलाश की जा रही है और प्रकरण की आगे की जांच जारी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!