मध्य प्रदेश

अग्रवाल महिला मंडल गाडरवारा के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, मृदुला अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

गाडरवारा। नगर में सामाजिक एवं सेवाभावी गतिविधियों में सक्रिय अग्रवाल महिला मंडल गाडरवारा के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। बैठक में पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती मृदुला अतुल अग्रवाल को अध्यक्ष तथा साधना अग्रवाल को सचिव चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का चयन नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा आपसी चर्चा और सहमति से किया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। रवि खजांची (जिलाध्यक्ष, अग्रवाल समाज) सहित अग्रवाल समाज गाडरवारा और श्री देव लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट गाडरवारा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महिला मंडल के कार्यों की सराहना की।

बैठक के उपरांत महिला सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर एवं एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!