Astrology: आज का राशिफल – जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। कहीं नौकरी-व्यापार में तरक्की है तो कहीं प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का राशिफल –
मेष (Aries)
आज का दिन नए काम और प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए शुभ है। मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश सोच-समझकर करें। पैतृक मामलों में समझदारी से निर्णय लें।
वृषभ (Taurus)
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में साझेदारी लाभकारी होगी। तरक्की की राह में आई बाधाएं दूर होंगी।
मिथुन (Gemini)
आज अधिक मेहनत करनी होगी। पैसों को लेकर सावधानी बरतें। दिखावे से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। परिवार संग आनंदमय समय गुजरेगा।
कर्क (Cancer)
व्यापार में लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह (Leo)
आज कुछ उलझनें रहेंगी, लेकिन दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में अहम निर्णय ले सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने का अवसर मिलेगा। विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार है।
कन्या (Virgo)
आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। माता की सेहत सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त हो सकता है। दूर बैठे परिजन से शुभ समाचार मिलेगा।
तुला (Libra)
आय-व्यय में संतुलन रखें। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। जल्दबाजी से बचें। संतान की ओर से खुशी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio)
बड़े लक्ष्य पर ध्यान दें। आपकी मधुर वाणी मान-सम्मान दिलाएगी। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। रुके हुए धन संबंधी कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु (Sagittarius)
मेहनत से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल जरूरी है। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, सतर्क रहें। शौक की वस्तुएं खरीदेंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा।
मकर (Capricorn)
नए स्रोतों से आय प्राप्त होगी। नए प्रोजेक्ट से फायदा होगा। बिजनेस में समस्याएं हल होंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी और व्यवहार में संयम आवश्यक है। कोई पुरानी समस्या सामने आ सकती है। घर-गृहस्थी और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।
मीन (Pisces)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। सेहत पर ध्यान दें। वाहन संबंधी खर्च हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। परिवार में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा।