Astrology

Astrology Today: 9 सितंबर 2025 का राशिफल

जानें 12 राशियों का आज का भविष्यफल | 9 सितंबर 2025 का राशिफल

Astrology Today: आज का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल:

♈ मेष राशि(Astrology Today)

आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। सरकारी योजनाओं से लाभ और कामों में सफलता मिलेगी। वाणी की मधुरता आपको मान-सम्मान दिलाएगी।
आज का उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

♉ वृषभ राशि

सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन और नए काम की शुरुआत का योग है। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज का उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें।

♊ मिथुन राशि

दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यशैली में बदलाव जरूरी होगा। पैरों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, डॉक्टर से सलाह लें।
आज का उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें।

♋ कर्क राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक मामलों में उलझन रहेगी। नौकरी बदलने का विचार लाभकारी हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें।
आज का उपाय: दूध का दान करें।

♌ सिंह राशि

उन्नति के अवसर मिलेंगे। कामकाज में दिक्कतें आएंगी लेकिन सीनियरों का साथ रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।
आज का उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

♍ कन्या राशि

घर में खुशियां आएंगी, नन्हे मेहमान के आगमन का योग है। रुका धन वापस मिलेगा। तकनीकी दिक्कतें तनाव देंगी। जीवनसाथी संग समय बिताएंगे लेकिन खर्च बढ़ेंगे।
आज का उपाय: हरी मूंग का दान करें।

♎ तुला राशि (Astrology Today)

कामों में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्क रहें।
आज का उपाय: दुर्गा माता की आराधना करें।

♏ वृश्चिक राशि

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। साझेदारी से फायदा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
आज का उपाय: जल में लाल फूल चढ़ाएं।

♐ धनु राशि

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। बॉस से तारीफ मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वाणी और व्यवहार में संयम जरूरी है।
आज का उपाय: पीले कपड़े पहनें।

♑ मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सेहत सुधरेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर का योग है।
आज का उपाय: काले तिल का दान करें।

♒ कुंभ राशि

भाग्यशाली दिन रहेगा। रुका धन वापस मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। गुस्से पर काबू रखें।
आज का उपाय: नीले वस्त्र धारण करें।

♓ मीन राशि (Astrology Today)

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

Also Read-ब्रेकिंग न्यूज़: जबलपुर से दिल्ली जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

नोट: यह सामान्य राशिफल है, व्यक्तिगत जीवन में परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!