Astrology

Astrology: आज का राशिफल – 7 सितंबर 2025

मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का दिन कुछ राशियों के लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहेगा, वहीं कुछ को सावधानी और संयम से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का दैनिक राशिफल –

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। लंबे समय बाद परिजन से मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। ससुराल पक्ष से लेनदेन में नुकसान संभव। बैंकिंग क्षेत्र में निवेश सोच-समझकर करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope Today)

संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनत और अनुभव से फायदा मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। गलत जगह निवेश नुकसान कर सकता है। प्रॉपर्टी डील में सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों संग समय अच्छा बीतेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। वाहन की समस्या से खर्च बढ़ सकता है। सरकारी मामलों में कानूनी सलाह जरूरी होगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आय में वृद्धि होगी। बड़े लक्ष्य की ओर ध्यान दें। गुस्सा नुकसानदायक रहेगा। उधार चुकाने की कोशिश करेंगे। पिता की जिम्मेदारी में लापरवाही न करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

निर्णय सोच-समझकर लें। गलत फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। अविवाहितों की मुलाकात जीवनसाथी से हो सकती है। मां की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

दिन चुनौतियों भरा रहेगा। संतान की फरमाइश पूरी करेंगे। बिना मांगे सलाह देने से बचें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

ऊर्जा को सही कार्यों में लगाना होगा। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें। बैंकिंग स्कीम से लाभ की संभावना। रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

कामकाज में सुधार होगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में शुभ समाचार मिल सकता है। खानपान में लापरवाही न करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। घर और परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

दिन सकारात्मक रहेगा। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। दोस्तों संग समय अच्छा बीतेगा। गोपनीय बातें साझा करने से बचें।

Also Read-Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 2025 कब से कब तक? जानें श्राद्ध की सभी तिथियां और धार्मिक महत्व

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

दिन मिला-जुला रहेगा। तनाव से दूर रहें। छुटपुट लाभ मिल सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। प्रियजनों संग समय बिताएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में कठिनाई महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। विवाद की स्थिति में चुप रहना बेहतर होगा। कारोबार में धोखे की संभावना। जीवनसाथी के कहने पर निवेश से बचें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!