मध्य प्रदेश
गाडरवारा स्वर्णकार समाज को भवन निर्माण हेतु 5 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

गाडरवारा। गाडरवारा स्वर्णकार समाज के लिए गौरव का क्षण है। समाज के भवन निर्माण कार्य के लिए माननीय मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
समाज प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पुनीत कार्य में संदीप राव का महत्वपूर्ण सहयोग भी सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा।
मंत्री उदय राव द्वारा दी गई यह राशि गाडरवारा स्वर्णकार समाज के प्रति उनके स्नेह, संवेदनशीलता और समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समाजजनों का कहना है कि यह सहयोग भवन निर्माण कार्य को गति देगा और समाज की एकता एवं आत्मसम्मान को सशक्त बनाएगा।
समस्त गाडरवारा स्वर्णकार समाज ने माननीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







