मध्य प्रदेश

मंडीदीप के आर्यन ठाकुर का प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद हेतु चयन

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। नगर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि यहां के प्रतिभाशाली छात्र आर्यन ठाकुर का चयन प्रतिष्ठित MY Bharat Budget Quest 2026 के फाइनल राउंड के लिए हुआ है। इस अवसर पर वे देश के माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ होने वाले वर्चुअल संवाद में भाग लेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता अत्यंत प्रतिस्पर्धी रही, जिसमें 12 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। ऐसे में आर्यन ठाकुर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और बजट से जुड़े विषयों की गहरी समझ के आधार पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

फाइनल राउंड का आयोजन 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। इस दौरान चयनित प्रतिभागियों को देश की आर्थिक नीतियों पर अपने विचार प्रस्तुत करने तथा सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष संवाद करने का विशेष अवसर प्राप्त होगा।

आर्यन ठाकुर की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिवार, गुरुजन एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं फाइनल राउंड के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी को विश्वास है कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर मंडीदीप नगर का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!